हाथरस : पंचायत चुनाव के चलते पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसाना के पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए लग?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्रथम चरण के लिए बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में कुछ बूथों पर मतदाता में नाम न होने व अन्य मामलों को हंगामा हुआ। छुटपुट हंगामे के साथ जिले में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। यहां जिले में 7,663 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हुई। जिले में 70.55 फीसदी मतदान हुआ है।
पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी भी मतदान को लेकर बूथों के दौरे करते नजर आए। डीएम व अन्य अधिकारी अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का निरीक्षण करते रहे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। ब्लॉक मुरसान के गांव गोपालपुर के बूथ पर दो प्रत्याशियों के एजेंटों में आपस में झड़प हो गई, जिससे वहां काफी हंगामा हो गया।
एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं बधामई में मतपत्र को न मोड़ने की बात को लेकर हंगामा हुआ। वहीं ब्लॉक हाथरस के गांव रुद्रपुर में पीठासीन अधिकारी पर एक प्रत्याशी का रिश्तेदार होने का आरोप भी लगाया गया।