फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 70.55 फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
हाथरस : पंचायत चुनाव के चलते पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसाना के पोलिंग बूथ पर मतदान करने के लिए लग? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण के लिए बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जिले में कुछ बूथों पर मतदाता में नाम न होने व अन्य मामलों को हंगामा हुआ। छुटपुट हंगामे के साथ जिले में मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। यहां जिले में 7,663 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हुई। जिले में 70.55 फीसदी मतदान हुआ है।
पूरे दिन प्रशासनिक अधिकारी भी मतदान को लेकर बूथों के दौरे करते नजर आए। डीएम व अन्य अधिकारी अतिसंवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का निरीक्षण करते रहे, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। ब्लॉक मुरसान के गांव गोपालपुर के बूथ पर दो प्रत्याशियों के एजेंटों में आपस में झड़प हो गई, जिससे वहां काफी हंगामा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर अंजली गंगवार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं बधामई में मतपत्र को न मोड़ने की बात को लेकर हंगामा हुआ। वहीं ब्लॉक हाथरस के गांव रुद्रपुर में पीठासीन अधिकारी पर एक प्रत्याशी का रिश्तेदार होने का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें