न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 54 क्रय केंद्रों पर अब तक 3.95 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसी के साथ गेहूं खरीद का आंकड़ा 68% पर पहुंच गया है। अनलॉक वन में भी गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ने से केंद्र प्रभारी काफी परेशान हैं। अब केंद्र प्रभारी बाकी के सात दिन में खरीद के लक्ष्य पूरे करने की कवायद में जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार का गेहूं खरीद पर खासा जोर है। शासन से जिले को 57 हजार नौ सौ एमटी का लक्ष्य दिया गया। जिसके सापेक्ष अब तक लाख 95 हजार क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। इसी के साथ अब तक जिले के आठ हजार आठ सौ किसानों ने क्रय केंद्रों पर गेहूं के बेचा है। जिनमें काफी किसानों का भुगतान भी हो चुका है।
अब- गेहूं खरीद को 15 जून तक पूरी करने के लिए केंद्र प्रभारी गांव में पहुंचकर किसानों से गेहूं बेचने की अपील कर रहे हैं। ताकि नियत समय में लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है आठ हजार आठ सौ किसानों की मदद से अब तक तीन लाख 95 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।