हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक में लगे रोजगार मेले में जानकारी लेते डीएम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में राजकीय आईटीआई, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन विभाग, सेवायोजन विभाग, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी रमेश रंजन ने किया।
डीएम रमेश रंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने मेले में उपस्थित युवाओं को रोजगार हेतु प्रेरित कर जानकारी दी। प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह ने बताया कि वृहद रोजगार मेले में कुल 31 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर कुल 647 बेरोजगार युवाओं का चयन किया गया है।
मेले में कुल 2753 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। मौके पर 60 लाभार्थियों को ऑफर लेटर का वितरण किया गया। इस मौके पर दुष्यंत कुमार, रिपुदमन सिंह, फैजान खान आदि मौजूद थे। संवाद