फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपभोक्ता के दो खातों से 63 हजार रुपये किए पार

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)विभिन्न तरीके से धोखाधड़ी कर बैंक खातों से रुपये निकालने के मामले में लगातार पुलिस और साइबर सेल को शिकायतें मिल रही हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके दोनों खातों से तीन से छह अक्तूबर के बीच कई बार में 63000 रुपये पार कर दिए हैं। मोबाइल पर संदेश आने के बाद पांच अक्तूबर को राजपाल सिंह को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विभिन्न तरीके से धोखाधड़ी कर बैंक खातों से रुपये निकालने के मामले में लगातार पुलिस और साइबर सेल को शिकायतें मिल रही हैं। बृहस्पतिवार को भी एक ऐसे ही मामले में गांव झगरार निवासी राजपाल सिंह पुत्र यादराम ने पुलिस को शिकायत दी है।
राजपाल सिंह ने शिकायत में कहा है कि उनका भारतीय स्टेट बैंक व केनरा बैंक में बचत खाता संचालित है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उसके दोनों खातों से तीन से छह अक्तूबर के बीच कई बार में 63000 रुपये पार कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक खाते से 33000 रुपये और केनरा बैंक के खाते से 30000 रुपये निकाले गए हैं। मोबाइल पर संदेश आने के बाद पांच अक्तूबर को राजपाल सिंह को इस धोखाधड़ी की जानकारी मिली। बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर सूचना देकर राजपाल सिंह ने खातों में जमा और निकासी पर रोक लगवा दी है। पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें