फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेसिक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता खराब होने पर डीएम हुए नाराज

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसपिछले दिनों जिला एवं विकास खंड स्तर के अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के किए गए निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता निम्न मिली थी।इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पिछले दिनों जिला एवं विकास खंड स्तर के अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के किए गए निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता निम्न मिली थी। इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजकर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कार्य योजना तैयार कराकर शिक्षण कार्य कराए जाने के निर्देश जारी किए हैं।
डीएम ने 28 सितंबर को जिले में गोद लिए गए 99 प्राथमिक विद्यालय /उच्च प्राथमिक विद्यालय और संविलियन विद्यालयों का निरीक्षण जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया था। अधिकारियों की तरफ से दी गई आख्या में अधिकांश विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता निम्न स्तर की पाई है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बीएसए संदीप कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विद्यालयवार कार्य योजना बनाकर शिक्षण कार्य कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें