फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 581 किमी लाइन जर्जर, कैसे मिले सुचारु बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बिजली व्यवस्था रामभरोसे हैं। शहर और ग्रामीण इलाकों में 581 किमी बिजली की लाइन जर्जर हालत में हैं। जर्जर तारों की वजह से आए-दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों ने लाइनों को बदलने का प्रस्ताव बनाकर निगम को भेज रखा है, लेकिन कई माह बीतने के बावजूद बजट नहीं मिला है। इस कारण लाइनों को दुरुस्त करने का काम शुरू नहीं हो सका है।
उल्लेखनीय है कि जिले में 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख साठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है, लेकिन अक्सर उपभोक्ताओं को जर्जर लाइनों की वजह से सुचारु विद्युत आपूर्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह लाइनें आए-दिन दुर्घटनाओं का सबब बन जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हाईटेंशन लाइन के करंट से एक कर्मी की मौत हो गई। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। विभागीय अधिकारी रिवेम्प स्कीम के तहत लाइनों को दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक काम की शुरुआत नहीं हुई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें