न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पांच पुलिसकर्मियों सहित 56 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस पर प्रशासन के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुलिस द्वारा पकड़े गए दो अभियुक्त कोरोना जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले थे। इसमें से एक को सादाबाद पुलिस ने पकड़ा था, जबकि दूसरे को सिकंदराराऊ पुलिस ने पकड़ा था।
इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया था और इनके नमूने जांच को भेजे गए थे। अन्य लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे थे। अब 56 लोगों को जांच रिपोर्ट आई है। इनमें पांच पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं।