फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 50 वर्षीय महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

50 वर्षीय एक महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है। दामाद और बेटी उसको समझा रहे हैं, लेकिन वह उनकी भी नहीं मान रही। महिला ने प्रेमी के नाम एक प्लॉट भी कर दिया है।
कोतवाली सदर इलाके की एक कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला का प्रेम प्रसंग वहीं के रहने वाले एक व्यक्ति से चल रहा था। पिछले कुछ दिनों पहले महिला इस व्यक्ति के साथ घर से कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब महिला को बरामद तो कर लिया है, लेकिन वह अपने बच्चों के साथ रहने को राजी नहीं है। वह प्रेमी के साथ ही रहने की बात पर अड़ी है। जब उसे समझाने उसके दामाद व बेटी कोतवाली पहुंचे तो उनकी भी एक बात उसने नहीं सुनी। अब परिवार के लोग इस बात से काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें