फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बैंक में ग्राहक के थैले से 50 हजार रुपये पार

विज्ञापन
हाथरस : इंडियन बैंक में रुपये पार होने के बाद खाली थैले को दिखाते प्रकाशचंद्र शर्मा। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के इंडियन बैंक की स्थानीय शाखा से एक उपभोक्ता के थैले से शातिरों ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंची और घटना को लेकर तहकीकात की। शहर के बर्फखाना निवासी प्रकाश चंद शर्मा का इंडियन बैंक निकट तालाब चौराहे में खाता है। सोमवार को उन्होंने अपने खाते में से 70 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन

इस दौरान उनके थैले में से किसी शातिर ने 50 हजार रुपये पार कर दिए। उन्होंने जब रुपये गिने तो केवल 20 हजार रुपये ही शेष बचे थे। इस पर उन्होंने वहां शोर मचाया और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक सदर भी वहां पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें