फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज निर्माण का काम अब तक 50 प्रतिशत हुआ पूरा

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। रेलवे की निर्माण इकाई द्वारा इन-दिनों क्रॉस गार्डर व अर्च (अर्द्ध गोलाकार) एंगल लगाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों की मानें तो अब तक करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वाहनों के आवागमन के कारण रेलवे अधिकारियों को दिक्कतें आ रही हैं। वैसे अधिकारी मई तक ओवरब्रिज के पूरी तरह तैयार होने की बात कह रहे हैं। निर्माण के चलते सिकंदराराऊ-मथुरा मार्ग को वन वे कर दिया गया है। इस कारण सुबह से शाम तक लोग जाम से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें