फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 5,300 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना का टीका लगवाते एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

31 सरकारी व दो निजी चिकित्सालयों में सोमवार को कोरोना का टीकाकरण हुआ। सोमवार को 60 से अधिक आयु के 4,780 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष विभाग ने करीब 5,300 लोगों को टीका लगाया।
ऐसे में कुल 110 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीके की दो खुराक लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जरूरी है कि लोग टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से भी उत्साह के साथ निर्भीक होकर टीकाकरण कराने की अपील की। लोगों को सलाह दी गई कि सकारात्मक सोच रखें। दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क लगाना और हाथ धोना भी जारी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें