फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 48 लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी बढ़ती जा रही है। कोरोना अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसकी मुख्य वजह मतगणना के दौरान उमड़ी भीड़ भी माना जा रहा है।
जिले में अब 48 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें स्टेट बैंक कॉलोनी, आगरा रोड हाथरस निवासी 19 वर्षीय युवक, रग्गा पाठक गली निवासी 45 वर्षीय युवक, फूलनगर कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय युवक, त्रिपुरारी नगर निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, संत फ्रांसिस स्कूल कैंपस निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास-विकास कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय युवती, विष्णुपुरी निवासी 35 वर्षीय युवक सहित 48 लोग शामिल हैं। जिले में अब तक सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 14 लोगों की मौत हो गई है। अब कुल सक्रिय केस 530 तक पहुंच गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी मतगणना में उमड़ी भीड़ इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें