फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच 40 फीसदी मतदान

विज्ञापन
मत पेटिका जमा करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के दौरान सादाबाद ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच लगभग 40 फ़ीसदी लगभग मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। अधिकतर मतदान केंद्रों पर समय से मतदान शुरू हुआ। फर्जी मतदान को लेकर जरूर कई बूथों पर कहासुनी हुई। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारी दिनभर भागदौड़ करते रहे।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 16 से गुड्डू चौधरी ने सदस्य के रूप जीत दर्ज की थी। सादाबाद विधानसभा से विधायक चुने जाने के बाद वार्ड संख्या 16 में सदस्य का रिक्त हो गया। क्षेत्र पंचायत के वार्ड 79 से चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सरकारी नौकरी के बाद इस्तीफा दे दिया था, इसलिए यह पद भी रिक्त था। पंचायत उपचुनाव के दौरान जिला पंचायत के वार्ड 16 और क्षेत्र पंचायत के वार्ड 79 में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही एसडीएम शिव सिंह, सीओ ब्रह्म सिंह, प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह दलबल सहित देहात में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते रहे। इसके अलावा डीएम रमेश रंजन, एसपी देवेश कुमार पांडेय, सीडीओ ने वेदई, कुरसंडा और मंस्या आदि बूथों पर पहुंचकर मतदान का जायजा लिया। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाएं पुलिस प्रशासनिक अफसरों की निगरानी में स्ट्रांग रूम में देर शाम जमा करा दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें