न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुरसान के एल-1 हॉस्पिटल में जिले में निकलने वाले कोरोना संक्रमित का उपचार किया जा रहा है। रविवार को चार कोरोना संक्रमित मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर घर भेजा गया। चारों कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने अपने घर चले गए। स्वस्थ होकर घर में वापसी पर परिजनों में खुशी देखने को मिली।
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि वर्तमान में जिले में 36 एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज हैं। इनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि चार को हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी बना हॉटस्पाट
हाथरस। सिकंदराराऊ क्षेत्र में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी के 250 मीटर के परिधि को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में पूरी तरह से हॉटस्पॉट के नियमों का पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।