फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में 38 हजार क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
हाथरस: मंडी समिति में होती गेहूं की तुलाई। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में गेहूं की खरीद रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। अब तक 38 हजार क्विंटल गेहूं जिले के क्रय केंद्र पर पहुंच चुका है। इसमें एक हजार किसानों का सहयोग रहा है। गेहूं बेचने वाले किसानों का शासन से ही पीएफएमएस के तहत भुगतान भी किया जा रहा है।
शासन से हाथरस जिले को 57900 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। जिसके सापेक्ष करीब 38 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है । 54 क्रय केंद्रों पर एक हजार किसान गेहूं बेच चुके हैं। वहीं सरकारी मशीनरी खरीद में आ रही बोरों की कमी को दूर करने की कोशिश में जुटी हुई है। अलग-अलग राज्यों में बोरो की खरीद के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो अगले सप्ताह जिले में पर्याप्त मात्रा में बोरे आ जाएंगे । इस मामले में डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है अब तक जिले के क्रय केंद्रों पर करीब 1000 किसानों ने गेहूं बेचा है। इसी के साथ 38000 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है । ट्रकों के जरिये गेहूं को एफसीआई पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें