फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 3771 मरीज आए कोरोना की चपेट में, 43 की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देश में कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर लोगों को जागरूक तो किया ही जा रहा है, कांटेक्ट ट्रैसिंग बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। जिले में अब तक 3,771 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 43 की मौत हो चुुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. एएस वशिष्ठ ने बताया कि अभी तक जिले में कोविड-19 से ग्रसित 3771 मरीज मिले हैं। इसमें से 43 मरीजों की मृत्यु हुई है और 3,726 मरीजों को छुट्टी दी गई है। वर्तमान में जिले में कोरोना के दो सक्रिय मरीज हैं। 25 से 30 प्रति मरीज के आधार पर आरआर टीम कांटेक्ट ट्रैसिंग कर रही हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और जिला अस्पताल मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (लैप्रासी), रेलवे स्टेशन शहर, हाथरस जंक्शन और सिकंदराराऊ में लगातार प्रतिदिन करीब 1300 आरटीपीसीआर नमूने एवं 800 एंटीजन जांच की जा रही हैं। जिले में 463 ग्रामीण क्षेत्र में और 139 नगरीय क्षेत्र में निगरानी समितियां सक्रिय की गई हैं। इन टीमों द्वारा कोविड पॉजिटिव मरीज और लक्षण युक्त मरीजों को दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर 24 घंटे सक्रिय है। पब्लिक एड्स सिस्टम के तहत जनसामान्य को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। आरटीपीसीआर नमूनों की जांच के लिए जिला चिकित्सालय में बीएसएल - 2 लैब की सुविधा उपलब्ध है।
कोरोना मरीजों के लिए तैयार किए पांच अस्पताल
जिले में कोविड से ग्रसित मरीजों को भर्ती करने के लिए पांच अस्पताल तैयार किए गए हैं। इसमें एक एल-2 और चार एल-1 स्तर के हैं। सीएचसी मुरसान, सिकंदराराऊ और एमडीटीबी अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पीएसए प्लांट भी चालू हैं।
विज्ञापन

25 लाख से अधिक हो लग चुका है कोरोना रोधी टीका
जिले में 13,47,037 लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 12,27,981 लोगों टीके की दूसरी खुराक लग चुकी है। तीसरी खुराक लेने वालों की संख्या 23,135 है। इस प्रकार अब तक 25,98,153 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें