हाथरस : अग्रवाल युवा मंडल द्वारा लगाए गए शिविर में लोगों का हालचाल लेते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शनिवार को जिले के 17 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इस दौरान 3251 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगी। कुछ सामाजिक संस्थाओं ने भी टीकाकरण शिविर लगाया। अब शासन ने शनिवार का दिन वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए निर्धारित कर दिया है। ऐसे में शनिवार को बागला जिला अस्पताल सहित 17 केंद्रों पर 3251 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। जो लोग पहली डोज लगवाने के लिए आए थे। उन्हें वापस लौटना पड़ा।
इधर, टालीवाल धर्मशाला में अग्रवाल युवा मंडल द्वारा वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। इसमें भी काफी लोगों ने वैक्सीन लगवाई। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।