फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 29 किसानों को सोलर पंपों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। सोलर पंप योजना के तहत जिले के लाभार्थी लंबे समय से सोलर पैनल आने की राह देख रहे हैं। जिले 29 लाभार्थियों ने सोलर पंप लगाने के लिए आवेदन किया था। इन लाभार्थियों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल सका है, जबकि इन लाभार्थियों ने योजना का लाभ पाने के लिए विभाग में अंशदान भी जमा कर दिया है, लेकिन नामित संस्था द्वारा अभी तक इन किसानों को सोलर पंप की कोई आपूर्ति नहीं की गई है। अब उप कृषि निदेशक ने सोलर पंप की आपूर्ति भिजवाने के लिए शासन को स्मरण पत्र भेजा है।
जिले में सोलर पंप योजना के तहत शासन स्तर से 30 लाभार्थियों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य दिया गया था। योजना के तहत सोलर पंप लगाने पर लाभार्थी को नामित संस्था से सामान खरीदने पर 60 फीसदी अनुदान दिया जाता है। इस क्रम में यहां कृषि विभाग की ओर से लक्ष्य के सापेक्ष 29 आवेदन प्राप्त कर लिए गए हैं। इन लाभार्थियों ने सोलर पंप योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने के लिए अंशदान भी दे दिया है।
विज्ञापन

जिले के 20 लाभार्थियों ने 66-66 हजार रुपये के ड्राफ्ट व 9 लाभार्थियों ने 94-94 हजार रुपये के ड्राफ्ट अंशदान के रुप में उप निदेशक कृषि कार्यालय में योजना के लाभ पाने के लिए दे रखे हैं। शासन स्तर से नामित संस्था रोटोमैक द्वारा अभी तक सोलर पंपों की सप्लाई नहीं दी गई है। सोलर पंप पाने के लिए लाभार्थी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उप निदेशक कृषि एचएन सिंह ने इस संबंध में अब फिर शासन को स्मरण पत्र भेजा है।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य
योजना का उद्देश्य है कि जिन क्षेत्रों में बिजली की समस्या है, वहां किसानों को सोलर प्लांट की सुविधा दी जाएगी, ताकि किसान इसकी मदद से अपने खेत की सिंचाई कर सकें। योजना के तहत आवेदन करने वालों को कुछ धनराशि का अंशदान देना होगा। बाकी धनराशि अनुदान के रुप में किसानों को शासन स्तर से दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें