फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लकड़ी के अस्थायी तंबू से पकड़ा राशन का 25 क्विंटल चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी करने के लिए कालाबाजारी करने वाले नये तरीके आजमा रहे हैं। गोपनीय सूचना पर जिला पूर्ति अधिकारी ने मडराक रेलवे ओवरब्रिज के निकट एसक खेत में छापा मारा। यहां लकड़ी के बने अस्थायी तंबू से उन्होंने राशन का 25 क्विंटल चावल जब्त कर लिया। इस चावल को सरकारी गोदाम में रखवाया गया है। हालांकि जिस स्थान पर छापा मारा गया, जांच में वह अलीगढ़ जिले का निकला। अब इस मामले में डीएम अलीगढ़ को पत्र लिखकर जानकारी दी जा रही है।
जिले में राशन की कालाबाजारी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से राशन वितरण के दौरान पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाती है, जिससे राशन का वितरण में पारदर्शिता बनी रहे, फिर भी शिकायतें नहीं रुक रहीं। गोपनीय सूचना पर डीएसओ ने यहां मडराक रेलवे ओवरब्रिज के निकट गांव पॉली निवासी शिव कुमार के खेत में छापा मारा। यहां उन्होंने लकड़ी के अस्थायी तंबू से राशन का चावल बरामद किया। यहां इस चावल को ई रिक्शों की मदद से इसके बाद इस चावल को यहां से बोरों में भरकर ट्रकों व अन्य वाहनों के माध्यम से अन्य जिलों में भेजा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि यह खेत अलीगढ़ जिले में आता है। इस कारण अब पूरे मामले की जानकारी अलीगढ़ जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। इस संबंध में अब आगे की कार्रवाई अलीगढ़ प्रशासन की ओर से की जाएगी। डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बताया कि चावल को जब्त कर नजदीकी सरकारी गोदाम में सुपुर्दगी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें