फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिटिया प्रकरण में एक आरोपी की जमानत याचिका पर 24 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चंदपा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में सोमवार को आरोपी लवकुश की जमानत अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब इसके लिए अगली सुनवाई 24 मई को नियत की गई है। कोर्ट में सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच बिटिया का भाई भी आया तो वहीं वादी पक्ष कीओर से सीबीआई के वकील भी आए।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 सितंबर को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बिटिया के साथ सनसनीखेज वारदात हुई थी। बाद में इस बिटिया ने दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस कांड के चारों आरोपी संदीप, रामू, रवि और लवकुश जेल में हैं। चारों के खिलाफ सीबीआई विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में आरोप पत्र भी दाखिल कर चुकी है। एक आरोपी लवकुश की जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसकी सुनवाई सोमवार को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर सीबीआई के वकील के अलावा बिटिया पक्ष के वकील भी कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट में बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच आया। आरोपी के वकील मुन्ना सिंह पुंढीर भी वहां पहुंचे। दूसरे कक्ष से यह वर्चुअल सुनवाई हुई, लेकिन सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब कोर्ट ने इस मामले में 24 मई की तिथि नियत की है। यह तथ्य भी विदित है कि इस आरोपी लवकुश की जमानत के लिए पूर्व में भी इसी न्यायालय में जमानत याचिका दायर की गई थी, लेकिन इस याचिका को तब निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें