फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना के चलते एचएडी ट्रेन का संचालन 24 तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने हाथरस किला से पुरानी दिल्ली तक चलने वाली एचएडी ट्रेन के संचालन पर एक बार फिर ब्रेक लगा दिया है। रेलवे ने अब 24 मई तक के लिए एचएडी पैसेंजर ट्रेन के संचालन पर रोक लगा दी है। इस ट्रेन से रोजाना दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों के लिए ट्रेन बंद होने से मुश्किल हो सकती है। अब उन्हें दिल्ली आने-जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एचएडी ट्रेन से हाथरस से हर रोज जिले के हजारों यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा हाथरस से रबड़ी, हरी सब्जी और अन्य सामान की आपूर्ति भी इसी ट्रेन के माध्यम से होती है। दिल्ली से इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर, ऑटो पार्ट्स आदि सामान का कारोबार भी यहां के व्यापारी इस ट्रेन के माध्यम से करते हैं। अब कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन 24 मई तक के लिए बंद कर दिया है। वैसे भी फिलहाल संक्रमण और लॉकडाउन के चलते व्यापारिक गतिविधियां लगभग ठप होकर रह गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें