फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किए गए 216 मजदूर

विज्ञापन
हाथरस: मजदूरों को उनके राज्य के लिए वापस भेजते एसडीएम सादाबाद। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा आलू खुदाई करने सादाबाद क्षेत्र में बाहरी राज्यों और जनपदों से आए मजदूरों की घर वापसी कराने का कार्य लगातार जारी है। गुरूवार को भी कटनी मध्यप्रदेश के रहने वाले 185 मजदूरों को अपने झांसी जिले से निकलने वाली मध्य प्रदेश की सीमा के लिए छह बसों से रवाना किया गया। वहीं, गांव सलेमपुर से भी 31 मजदूरों को जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया।
जानकारी के मुताबिक, लॉक डाउन लगने से पहले यहां काफी मजदूर आलू खुदाई के कार्य के लिए बाहरी राज्यों व जनपदों से आए हुए थे, लेकिन लॉक डाउन लगते ही यह मजदूर यहां फंस गए। प्रशासन द्वारा इनके रहन सहन व खानेपीने की व्यवस्था की गई। अब इनको घर भेजे जाने का काम प्रशासन द्वारा शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार ने कटनी मध्यप्रदेश के रहने वाले 185 मजदूरों को झांसी जिले से निकलने वाली मध्य प्रदेश की सीमा के लिए छह बसों से रवाना किया। दूसरी ओर, गांव सलेमपुर से नायब तहसीलदार अजय कुमार संतोषी ने भी 31 मजदूरों को जम्मू कश्मीर के लिए बस के जरिए रवाना किया। सभी मजदूरों को राशन सामग्री भी दी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार राकेश कुमार, आरआई डीसी पौरूष, लेखपाल आमिर खान, सचिन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें