फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 15 साल पुराने 21 हजार वाहन नहीं दौड़ पाएंगे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल पुराने 21 हजार वाहन होंगे नहीं चल पाएंगे
विज्ञापन

एआरटीओ व यातायात पुलिस चलाएगी संयुक्त चेकिंग अभियान
टीटीजेड क्षेत्र होने के चलते वाहनों का पंजीयन हो चुका है निरस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले की सड़कों पर 15 साल पुराने वाहन रफ्तार नहीं भरेंगे, क्योंकि एआरटीओ व यातायात पुलिस संयुक्त चेकिंग अभियान चलेगा। टीटीजेड क्षेत्र होने के चलते इन वाहनों का पूर्व में पंजीयन निरस्त कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिला टीटीजेड क्षेत्र में आता है। प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए इन वाहनों के संचालन पर पूर्व में प्रतिबंध लगा दिया गया। इस कारण वाहन स्वामियों ने इन वाहनों को कासगंज आदि जिलों में ट्रांसफर करा लिया है, फिर से रजिस्ट्रेशन भी करा लिए हैं। कई वाहन तो जिले की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अब इन वाहनों का एआरटीओ और यातायात पुलिस संचालन नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वाहनों को पकड़ने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इन वाहनों को पकड़ने के साथ सीज किया जाएगा, ताकि यह दुबारा से सड़कों पर नहीं दौड़ सकें और प्रदूषण पर रोक लग सके। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि 15 साल पुराने 21 हजार वाहनों का संचालन जिले में हो रहा है। इन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें