हाथरस: अपने गृह जनपद में जाने को तैयार बैठे प्रवासी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रवासियों का आना जारी है। राजस्थान से आने वाले प्रवासियों के लिए शासन ने हाथरस को नोडल केंद्र बनाया है। इसके साथ-साथ यहां से प्रवासियों को उनके घर तक भी भिजवाया जा रहा है।
हाथरस के जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को भी राजस्थान से प्रवासियों का आना जारी रहा।
इस तरह से पिछले 12 दिन में ट्रांजिट कैंप से अब तक कुल 20,841 प्रवासी श्रमिकों को 551 रोडवेज बसों के द्वारा ट्रांजिट स्थल से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए भिजवाया जा चुका है।