न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) और जिले के नगर निकायों द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि के अंतर्गत जिले में 7,600 स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण कर उनको कर्ज उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विभाग की ओर से 7,458 लोगों का पंजीकरण किया गया है। 7,341 लोगों ने ऋण के लिए आवेदन कर दिया है, जिसमें से 3,915 लोगों का ऋण स्वीकृत हो चुका है और 2,610 आवेदकों को ऋण भी उपलब्ध करा दिया गया है। मंगलवार को कई बैंकों में नगर निकायों के सहयोग से ऋण वितरण किया गया। नगर पालिका हाथरस द्वारा भी कई लाभार्थियों को ऋण का वितरण किया गया। जिला परियोजना अधिकारी अनुपम गर्ग ने बताया कि बचे हुए आवेदनों पर जल्द ही कार्यवाही पूरी कराकर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
नगर निकाय का नाम - प्राप्त आवेदन- स्वीकृत - ऋण - वितरित ऋण
नगर पालिका हाथरस हाथरस 4002 --1842-- 1000
नगर पालिका सिकंदराराऊ -- 1283 --1031 --831
नगर पंचायत सासनी -- 167-- 106-- 71
नगर पंचायत सादाबाद -- 867 --463-- 322
नगर पंचायत सहपऊ -- 207 --168 --133
नगर पंचायत मुरसान -- 245-- 126-- 105
नगर पंचायत हसायन-- 92 --69 --48
नगर पंचायत मेंडू-- 164 -- 32 -- 30
नगर पंचायत पुरदिलनगर 314 -- 78 -- 70
योग -- 7341 --3915 --2610