फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आवास योजना के सत्यापनमें 1889 लोग निकले अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आवास प्लस योजना में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सत्यापन में 1,889 आवेदक अपात्र निकले हैं। इन अपात्र आवेदकों के नाम सूची से अलग करने की कार्यवाही की जा रही है। विभाग की ओर से पात्र आवेदकों की सूची अलग से बनाकर शासन को भेजी जा रही है।
जिले को आवास प्लस योजना के तहत 4,706 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनके आने के बाद शासन के निर्देश पर आधार सीडिंग का काम किया गया। आधार सीडिंग के पश्चात शासन ने प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के निर्देश दिए। जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन में 1,889 आवेदन पत्र अपात्र पाए गए हैं। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से इन अपात्र आवेदनों को सूची से हटा दिया गया है। पात्र आवेदकों का डाटा तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें