न्यायालय में तैनात एक पुलिसकर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में अवकाश रहा। ऐसे में कोर्ट परिसर में भी सन्नाटा छाया रहा।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को इस पुलिसकर्मी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके चलते कोर्ट में बुधवार को अवकाश कर दिया गया। अवकाश की वजह से अधिवक्ता कोर्ट नहीं आए।
विज्ञापन
काफी वादकारियों को अवकाश की जानकारी नहीं थी। वे कोर्ट आए, लेकिन कामकाज न होने की वजह से परेशान होकर वापस लौट गए।