फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 184 पंचायत घर विहीन ग्राम पंचायतों में होगा पंचायत घर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की 184 पंचायतघर विहीन ग्राम पंचायतों में पंचायत घरों का निर्माण कार्य शुरू होगा। शासन स्तर से जिले की पंचायत घर विहीन ग्राम पंचायतों में जल्द से जल्द पंचायत घर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह निर्माण कार्य 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से कराया जाएगा।
शासन स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। शासन की मंशा है कि पंचायत घर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इन पंचायत घरों में जन सेवा केंद्र भी संचालित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन के संज्ञान में आया है कि कई ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अब शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि 15वें वित्त से प्राप्त धनराशि से सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। विभाग की ओर से पंचायत घर विहीन ग्राम पंचायतों का सर्वे कर लिया गया है। यहां जिले में 184 ग्राम पंचायतों में पंचायत घर नहीं है। अब इन ग्राम पंचायतों में पंचायत घर के निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए संबंधित ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि ब्लॉक हसायन में 32 , मुरसान में 27 , सादाबाद में 21 , हाथरस में 30 , सिकंदराराऊ में 11, सहपऊ में 23 और सादाबाद में 40 पंचायत घर के निर्माण कार्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें