हाथरस। जिले के 175 लोगों पर बिजली महकमे का लाखों रुपये का बकाया है। विभाग ने करीब चार माह पूर्व इन बकायेदारों को अमीनों के जरिये आरसी भेजी तो ये मौके से लापता मिले। यह मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।
उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग द्वारा पहले बकायेदारों को नोटिस दिया जाता है। यदि बकायेदार बकाया जमा नहीं करता है फिर उसकी आरसी निकाल दी जाती है। बिजली महकमे के अधिकारियों ने कुछ माह पूर्व जिले के 175 लोगों से लाखों रुपये का बकाया वसूलने के लिए अमीन के जरिये बकाएदारों को आरसी भेजी। बिजली विभाग की ओर से भेजी गई आरसी को जिला प्रशासन ने वापस कर दिया है। अब बिजली विभाग के कर्मी इन आरसी की त्रुटियों के सुधार में लगे हैं। संवाद
कुछ पहुंचे दूसरे लोक तो कुछ ने छोड़ दिया स्थान
हाथरस। बिजली अफसरों की मानें तो खंड द्वितीय से 144, खंड प्रथम से 13, खंड तृतीय से 17, सादाबाद खंड से एक आरसी जारी की गई। इन बकायेदारों तक अमीन ने पहुंचने की कोशिश की तो पता चला कि इनमें कुछ लोग मकान बेचकर चले गए। कुछ बकायेदारों की मृत्यु हो गई है। इस कारण ये आरसी वापस आ गई है। अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि कुछ माह पूर्व भेजी गई आरसी वापस आ गई है। संवाद