फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर में 982 में से 172 लोगों ने स्वीकार की बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीते वर्ष में चेकिंग के दौरान 982 लोगों के यहां बिजली चोरी मिली। इसमें से अब तक मात्र 172 लोगों ने बिजली चोरी की बात स्वीकार करते हुए राजस्व जमा किए हैं। बाकी आज भी बिजली कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। शनिवार को अधिशासी अभियंता ने अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही लोगों से बकाया जमा करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि हाथरस शहर में 36 हजार उपभोक्ता है। शहर में करीब चालीस प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इस कारण हाथरस शहर रेड जोन में शामिल है। आला अफसरों ने साफ शब्दों में कहा है कि जितनी बिजली दी जा रही है उस हिसाब से राजस्व चाहिए। अब फीडरवार चेकिंग की जाएगी। 982 लोगों में 172 ने ही राजस्व जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी बिजली चोरों के खिलाफ अब विभाग नोटिस व अन्य कार्रवाई को अमल में लाएगा। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए सुबह व शाम में टीमों को अचानक छापा मार की कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस मामले में अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के लिए टीमों को छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें