न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण के कारण सभी को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। सोमवार को जिले भर में मास्क नहीं पहनने पर 170 लोगों का चालान किया गया। 12 वाहनों का भी चालान किया गया।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इससे बचाव के लिए सार्वजनिक स्थान और घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इसका पालन कराने के लिए एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस ने बिना मास्क के पकड़े गए 170 व्यक्तियों का चालान किया। 667 वाहनों की चेकिंग की गई। इनमें से 12 वाहनों का चालान किया गया।