फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 17 लोग जिले से जाना चाहते हैं बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान विभिन्न कामों से निकलने व जिले से बाहर जाने वाले लोगों ने ई पॉस के लिए आवेदन प्रकिया शुरू कर दी है। जिला प्रशासन को 77 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। इसमें से 17 आवेदन ऐसे हैं, जो लोग जरुरत के अनुसार जिले से बाहर जाना चाहते हैं। अब जिला प्रशासन की ओर से इन आवेदनों का सत्यापन का काम शुरू कर दिया गया है।
शासन स्तर से आवश्यक सेवाओं सहित विभिन्न कामों के लिए लॉकडाउन के दौरान घरों से निकलने, फैक्टरी संचालन में मजदूरों की जरूरत आदि कामों के लिए ई पास जारी किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन ई पास को जारी करने के लिए शासन ने एसडीएम और एडीएम का क्षेत्र की परिधिवार नामित किया था। शासन स्तर से ई पास की प्रक्रिया शुरू होते ही जिले से 77 लोगों ने ई-पास बनाए जाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 17 ऐसे आवेदन थे, जो कि जिले की सीमा को पार कर अन्य जिलों में जाना चाहते थे। अब प्रशासन की ओर से इन आवेदनों के सत्यापन की कार्रवाई में जुट गया है, ताकि समयावधि में आवेदन जारी किए जा सके हैं। हालांकि इन आवेदनों के लंबित होने की सूचना शासन ने जिला प्रशासन को दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला चेता और कार्रवाई में जुट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें