फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 17 मॉडल पंचायत घर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में 17 मॉडल पंचायत घर बनाए जा रहे हैं। इन पंचायत घरों में शासन स्तर से 17.46 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि भेजी गई है। इससे निर्धारित मानकों के आधार पर ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए पंचायत भवन को तैयार किया जा रहा है। भवन में कंप्यूटर, कुर्सी आदि सुविधाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि भेजी गई है।
शासन के निर्देश पर जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इन पंचायत घरों में पंचायत सहायकों को भी तैनात किया गया है, जिससे कि ग्रामीणों की ऑनलाइन सभी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल सके। जिले की ग्राम पंचायत कोटा में एक मॉडल पंचायत घर का निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन

मॉडल पंचायत घर में सचिव, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक का कार्यालय सहित 8 कमरे, बरामदा आदि को मानक के अनुसार तैयार कराया जा रहा हैं। कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, एलईडी, कुर्सी, मेज आदि के लिए भी अलग से धनराशि मुहैया कराई गई है। इन मॉडल पंचायतों से ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिए जाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
इन ग्राम पंचायतों में बनेंगे मॉडल पंचायत घर
नगला फतेला, नसीरपुर, नगला नंदू, गढ़ी अहिवरन, भदामई, गंगापुर, बघैना, सुरतिया, अरनौट, लुटसान, बस्तोई, जहांगीरपुर, कोटा, दगसाह, गोहाना, परसौरा, महमूदपुर नगला धाक।
विज्ञापन

- शासन के निर्देश पर जिले में 17 मॉडल पंचायत घर बनाए जा रहे हैं। इन पंचायत घरों में अन्य पंचायत घरों से अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। सभी सुविधाओं से लैस पंचायत घर होंगे। इनके लिए अतिरिक्त धनराशि भी दी गई है। - जीडी जैन, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें