फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 1.89 लाख के सापेक्ष 16,230 किसानों ने कराई ई केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत जिले में किसानों की ओर से ई केवाईसी कराने में लापरवाही बरती जा रही है। जिले में कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1.89 लाख किसानों के सापेक्ष महज 16,230 किसानों ने ही अभी तक ई केवाईसी कराई है, जबकि शासन ने स्पष्ट किया है कि ई केवाईसी न होने की स्थिति में किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं भेजी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से जिले के 1.89 लाख किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की किश्त भेजी जा रही है। अब खातों को सही करने के उद्देश्य से किसानों के खातों को बैंक व आधार से लिंक कराया जा रहा है। इस क्रम में यहां जिले के किसानों को भी ई-केवाईसी कराने के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद भी जिले में किसान ई केवाईसी कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 1.89 लाख किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें से महज 16,230 किसानों ने ही ई केवाईसी कराई है। उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जिन किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराई हैं, उनको पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त नहीं मिल सकेगी। शासन ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें