जिले में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण जारी है। मंगलवार को जिले के 59 केंद्रों पर 1583 लोगों ने टीका लगवाया। कुछ केंद्रों पर भीड़ लगी रही। एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। 45 साल से कम उम्र के लोगों के टीकाकरण के संबंध में एसीएमओ का कहना है कि अभी इस सिलसिले में आदेश नहीं आया है।
जब आदेश आएगा तो इस आयु वर्ग के लोगों के भी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। निगरानी समितियां भी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है और टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक कर रही है।