फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीमा के साथ नामांकन कराने पहुंचे 15 सदस्य लेकिन विपक्ष कर रहा जीत का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय के साथ नामांकन करने वक्त कलेक्ट्रेट में बहुमत से ज्यादा सदस्य पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी शशि चौधरी खेमे का दावा है कि जीत उनकी होगी और वोटे देते वक्त काफी सदस्य उनके साथ आ जाएंगे।
जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर घमासान जारी है। सीमा उपाध्याय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं रालोद-सपा ने शशि चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। शशि चौधरी रालोद नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी हैं। गुड्डू चौधरी भी जिला पंचायत सदस्य हैं। सीमा उपाध्याय के पति रामवीर अभी भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं और वह बसपा के निलंबित विधायक हैं, लेकिन इस चुनाव में सीमा खेमे के मुख्य रणनीतिकार वही हैं।
विज्ञापन

सीमा जिला पंचायत सदस्य तो निर्दलीय चुनी गई थीं, लेकिन अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए वह भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने भी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बाद सीमा की जीत की राह काफी आसान भी होती दिखाई दे रही है। सीमा शनिवार को जब नामांकन करने गईं तो उनके साथ 15 सदस्य भी थे। जिला पंचायत में कुल 24 सदस्य हैं। एकबारगी उन्होंने यह दिखा भी दिया कि बहुमत उनके साथ है, लेकिन विपक्षी खेमे का कहना है कि मतदान के वक्त स्थिति कुछ और होगी और ज्यादातर सदस्य उनके पाले में ही होंगे।
सीमा उपाध्याय इस चुनाव को जीत रही हैं। 15 सदस्य तो नामांकन के लिए उनके साथ कलेक्ट्रेट आए हैं। इससे बड़ा कोई और क्या प्रमाण हो सकता है। दो सदस्य बीमारी के कारण यहां नहीं आ सके हैं। 24 में से हमारे पास 18 सदस्य हैं। कई और सदस्यों के वोट भी हमें मिलेंगे। ऐसे में सीमा उपाध्याय की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन

-रामवीर उपाध्याय, पूर्व मंत्री व विधायक सादाबाद
हमें यहां कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं करना था, इसलिए हम केवल प्रस्तावक ही लेकर यहां आए हैं। भाजपा के इस चुनाव के जिला प्रभारी जयवीर सिंह ने कहा था कि 24 में से 20 वोट मिलेंगे। रामवीर कह रहे हैं कि हमारे पास 18 सदस्य हैं। आज मौके पर 14 सदस्य आए हैं। जब वोट पड़ेंगे तो इनकी संख्या 10 ही रह जाएगी। मतदान होने दीजिए। यह चुनाव हम जीतेंगे।
-प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें