न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में शुक्रवार को 26 केंद्रों पर 1440 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। सुबह से ही इन केंद्रों पर लाइन लगी रही। अभी इस जिले में 45 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को ही टीका लगेगा। शुक्रवार को भी जिले में टीकाकरण हुआ।
लोगों की कतारें सुबह से ही टीकाकरण केंद्र पर लग गई। जिले के 26 केंद्रों पर 1440 लोगों ने टीका लगवाया। शासन ने यह आदेश दिया था कि एक मई से 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक की आयु के लोगों के भी टीका लगाया जाएगा, लेकिन अभी इस जिले में इस आयु के लोगों को टीका नहीं लगेगा। यहां अभी 45 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों को ही टीका लगेगा। एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जिले में 45 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों के ही टीका लगेगा।