फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोजगार मेले में 14 युवाओं का किया सुरक्षा गार्ड के लिए चयन

विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय के सभागार में बेरोजगारों को भर्ती के बारे में जानकारी देते अधिकारी। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संयुक्त खंड विकास अधिकारी लटूरी सिंह ने की। मेले में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। 14 युवाओं का चयन सुरक्षा गार्ड के लिए किया गया।
इस मौके पर ताजपुर खुर्द डिफेंस एन्क्लेव गली संख्या 12 नजफगढ़ नई दिल्ली से आए एसआईएस कंपनी के भर्ती अधिकारी गंगा प्रसाद ने बताया कि इस विकास खंड से 14 युवाओं का चयन सुरक्षा गार्ड के लिए किया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को 12 हजार से 18 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन का भुगतान किया जाएगा। जिस प्रदेश में इनकी नियुक्ति की जाएगी, वहां के नियमानुसार वेतन अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी ने कहा कि जो युवा सुरक्षा गार्ड की नौकरी के इच्छुक हों, वह बृहस्पतिवार को हाथरस विकास खंड कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होने वाले रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं। इस मौके पर एडीओ पंचायत उदय प्रताप सिंह, सहायक भर्ती अधिकारी प्रवीण कुमार एवं मनोज कुमार, अनिरुद्ध शुक्ला, विजय सिंह, संदीप कुमार, हरवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें