फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मजदूर दंपती की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर परिवार के 14 लोग किए क्वारंटीन

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली सासनी के गेट पर लगी बैरीकेडिंग। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टिकारी में मजदूर दंपती की कोराना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन की बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन ने शनिवार को ही गांव टिकारी को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया था।
गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर थर्मल स्क्रीनिंग कर पूरे गांव को सैनिटाइज भी कराया था। रविवार को दंपती के परिवार के 14 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर दिया। वहीं, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने गांव में आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल गांव टिकारी का एक मजदूर दंपती दिल्ली में आजादपुर मंडी से सब्जी खरीद कर प्रीतमपुरा में ढकेल लगा कर सब्जी बेचता था। लॉकडाउन में दंपती पैदल चलकर अपनी ससुराल आए। 15 दिन ससुराल में रहने के बाद अपने पैतृक गांव आए थे। सर्दी जुकाम के लक्षण पाए जाने पर जब जांच हुई तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उनके परिवार के लोगों को भी क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें