फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में आईं 1300 नई मतपेटिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं आयोग की ओर से यहां जिले में नई 1300 मतपेटिकाएं भेज दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से इन मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवा दिया गया है। यहां जिले में पहले से ही 4500 मतपेटिकाएं मौजूद हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। वहीं आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से कार्यों को शुरू कर दिया गया है। आयोग की ओर से जिले में 1300 नई मतपेटिकाएं भेज दी गई हैं। यहां जिले में विगत में 4500 मतपेटिकाएं मौजूद थे। अब जिले में 5800 मतपेटिकाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार एक बूथ पर दो मतपेटिकाएं मौजूद रहेंगी। एक मतपेटिका में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य और एक मतपेटिका में क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिए मत डाले जाएंगे। इस बार पांच कर्मियों की पोलिंग पार्टियां बनाने पर विचार किया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार आयोग को सूचना भेजी जा रही हैं। इस आधार पर आयोग से लगातार निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें