फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 45 जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों को 12 को मिलेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

45 जिलों से स्थानांतरण होकर आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को 12 फरवरी को स्कूलों का आवंटन होगा। पहले उनसे विकल्प लिए जाएंगे और फिर ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। स्कूल आवंटन की प्रक्रिया को बीआरसी हतीसा पर पूरा किया जाएगा।
प्रदेशभर के करीब 45 जिलों से हाथरस में लगभग 356 शिक्षक-शिक्षिका अंतर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत आए हैं। इनको बीआरसी पर कार्यभार तो पहले की ग्रहण कराया जा चुका है, लेकिन स्कूलों का आवंटन शासन के निर्देश के अनुसार 12 फरवरी को किया जाएगा। इसके लिए इन सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को बीआरसी हतीसा पर सुबह नौ बजे बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुबोध कुमार पाठक ने बताया कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालयों के आवंटन के विकल्प के लिए निर्धारित स्थल व समय पर उपस्थित हों, अन्यथा संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को अनुपस्थित दर्शाकर विद्यालय का आवंटन नहीं किया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें