न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री कुशवाहा क्षत्रिय संघ हाथरस के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के मौके पर सामूहिक विवाह समारोह हुआ। गांव महौ के एक गेस्ट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
इस मौके पर 12 जोड़ों का विवाह वेद मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य देवेंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। गोकुल चंद कुशवाहा ने की। मुरसान नगर पंचायत के अध्यक्ष रजनीश कुशवाहा व डॉ. पीपी सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर ऋषि कुमार शेखावत ने कहा कि बिना दहेज के इस तरह के कार्यक्रम किए जाएं, जिससे अनावश्यक खर्चों से बचाया जा सके।
कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, इंजीनियर गणेशीलाल कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, मदन लाल कुशवाहा, हीरा सिंह कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, कुमारी नीलम राजावत, मनोहर सिंह शेखावत, रजनीश कुमार राजावत, पवन कुमार राजावत, भगवान सिंह राशन डीलर, मनोहर लाल, सुरेशचंद्र अध्यापक, सोवरन सिंह, लोकपाल, गजेंद्र सिंह राजावत, योगेश कुमार कुशवाहा, देवानंद कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, सत्यप्रकाश कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, टेकपाल कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा आदि थे। संवाद