फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पहले दिन सिटी रेलवे स्टेशन से 112 यात्रियों ने किया सफर

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना काल के बाद ट्रेन चालू होने पर सेल्फी खींचता यात्री। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार मथुरा कासगंज ट्रैक पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया गया। सुबह से दोपहर तक पैसेंजर ट्रेनों में हाथरस सिटी स्टेशन से 112 यात्री गंतव्य को रवाना हुए। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे प्रशासन भी सतर्क रहा। वहीं, यात्रियों में किराया वृद्धि भी चर्चा का विषय रहा। स्टेशन पर यात्री मास्क पहने हुए नजर आए।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते मार्च 2020 से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया। अब रेलवे प्रशासन ने कासगंज से मथुरा के बीच दो जोड़ी ट्रेन का संचालन किया। सुबह छह बजे वाली ट्रेन में हाथरस से मथुरा के बीच पचास टिकट बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर को बारह बजकर चालीस मिनट पर गुजरने वाली ट्रेन में 34 यात्री सवार हुए। दोपहर डेढ़ बजे वाली ट्रेन में सवार होने के लिए कुल 28 यात्रियों ने सिटी स्टेशन से टिकट लिया। ट्रेनों के संचालन को लेकर जीआरपी, आरपीएफ सतर्क रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें