फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 1.98 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में जिला स्तरीय अंर्तविभागीय अभिमुखीकरण की बैठक हुई। अध्यक्षता सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने की। सीएमओ ने बताया कि जिले में 1,98,117 बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
नियमित टीकाकरण के तहत यह अभियान अठ अगस्त से पांच सितंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने, रतौंधी से बचाव, उपचार, छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण, आयोडीन नमक का उपयोग बढ़ाने और बच्चों में मानसिक दिव्यांगता को रोकने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि पोषण माह में बच्चों को विटामिन ए की खुराक नियमित टीकाकरण के दौरान बुधवार और शनिवार को पिलाई जाती है। इस माह नौ माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण दिवस पर और तीन से पांच वर्ष तक के बच्चों को किसी अन्य दिवस पर विटामिन ए दिया जाएगा, ताकि कोरोना के समय में सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें