फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अन्य कई दलों से आए लोगों ने ली सपा की सदस्यता

विज्ञापन
हाथरस: सपा के जिला कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता लेते विभिन्न दलों से आए लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के स्थानीय रावत नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर अन्य दलों से आए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता व एमएलसी जसवंत यादव थे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवती यादव ने की।
इस मौके पर बसपा के पूर्व जिला महासचिव रामजीलाल कुशवाहा, मोहित कश्यप एडवोकेट और भाजपा के पूर्व सभासद राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने अपने साथियों के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता उन्होंने सपा के पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी रामनारायण काके के नेतृत्व में ली। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद सविता ने कहा कि पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण जैसे संगीन अपराध बढ़ रहे हैं। इस सरकार में सभी विकास कार्य ठप हो गए हैं। गुंडाराज व भ्रष्टाचार कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए 2022 में फिर से अखिलेश जी को प्रदेश में लाना होगा। इस मौके पर एएमयू के छात्र नेता अब्दुल खालिद, पुनीत कुमार कश्यप, विशाल, सुरेश कुमार, महेश कुमार, पप्पू सिंह, राजेंद्र सिंह माहौर, अकील अहमद एडवोकेट, अफजल सैफी, फैजल सैफी, चंद्रपाल, शिवम वशिष्ठ ,कल्लू पेंटर आदि लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पार्टी में जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, नेत्रपाल सिंह, आरसी लाल प्रजापति, सोनपाल सिंह दिवाकर, मोहम्मद इसाक शाह, गंगा सिंह सेंगर, टेकपाल कुशवाहा, शुभम वाल्मीकि, अशोक कुमार दिवाकर, गोविंद सिंह सिसौदिया, सीताराम सविता, गौरीशंकर बघेल, संजीव यादव, डॉ. पप्पू ,डॉॅ. टीटू, विवेक यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें