हाथरस : सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर पुलिस कर्मी भी तैनात रहे। टीकाकरण कक्ष के बाहर टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों की लाइनें लग गईं।
स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कोरोना संक्रमण की जांच करने के अलावा सभी लोगों को टीका लगाया गया। कोल्ड चेन हैंडलर जुगेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को करीब 1380 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगाने का कार्य सफलता पूर्वक किया जा रहा है। संवाद