फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बारिश व आंधी से जिले के 1.19 लाख किसानों की फसल प्रभावित

विज्ञापन
सादाबाद: फसल की बर्बादी को लेकर एसडीएम सादाबाद को ज्ञापन सौंपते लोग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश का कहर लगातार दो दिनों से थमने का नाम नहीं ले रहा है। रातों में हो रही बारिश ने किसान के आंसू निकाल दिए हैं। तेज हवाओं से किसानों की खेत में खड़ी फसल पूरी तरह से बिछ चुकी है। वहीं बारिश के कारण खेतों में जलभराव की स्थिति हो गई है, जिसके कारण फसल बर्बाद हो गई है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से फसल के नुकसान को लेकर आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीमें लगा दी गई हैं। टीमें फसल नुकसान का आंकलन करने में जुट गई हैं, जिससे कि शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके। जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार 1.19 लाख किसानों की बारिश व ओला वृष्टि फसल प्रभावित हुई है।
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों के आंसू निकाल दिए हैं। खेतों में गेंहू की फसल तेज हवा के कारण बिछ गई है, जिसके कारण किसान बेहद परेशान हैं। ऐसा ही हाल आलू किसानों का है। आलू के खेतों में पानी भर गया है। इस कारण खेतों में खुदा पड़ा आलू खराब होने की स्थिति पर पहुंच गया है। वहीं थोड़ा बहुत आलू बारिश के कारण खुदाई के लिए भी लेट हो गया है। आलू की गुणवत्ता खराब हो गई है। शासन के निर्देश पर जिले में फसल बर्बाद के आंकलन के लिए राजस्व विभाग की टीमें लगा दी गई हैं। टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर आंकड़ों को जुटाने में लग गए हैं। जिला प्रशासन फसल नुकसान को लेकर प्रतिदिन रिपोर्टों को एकत्रित कर रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले के 1.19 लाख किसानों की फसल इस बारिश व आंधी से प्रभावित हुए हैं। नुकसान का आंकलन जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान टोल फ्री नंबर पर दे फसल बर्बाद की सूचना
हाथरस। पीएम किसान फसल बीमा योजना से जुड़े सभी किसान फसल बर्बादी के 72 घंटे के अंदर घटना की सूचना बीमा कंपनी को टोल फ्री नंबर के माध्यम से दे सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि किसान टोल फ्री नंबर 1800120909090, 18002005142 पर फसल नुकसान के बारे में सूचना दें। ताकि कंपनी नुकसान का आकलन कर मुआवजा दे सके।
किसानों को आर्थिक सहायता दी जाने की मांग
हाथरस। उत्तर प्रदेश किसान सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश में वर्षा व ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसलों में हुए भारी नुकसान को लेकर एडीएम को पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षा ओलावृष्टि से फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाए। जिले के रजवाहों की सफाई कराकर टेल तक पानी देने की व्यवस्था की जाए। बिजली विभाग द्वारा किसानों पर की गई एफआईआर को निरस्त कराया जाए। इस मौके पर पूरन सिंह, शिव नंदन सिंह, डॉ. प्रेम शंकर दीक्षित, राममूर्ति सिंह, राधाचरन, जयपाल सिंह, गुलाब सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, भगवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

किसानों के नुकसान के आंकलन के लिए टीमें क्षेत्रों में भम्रण कर रही हैं। अभी तक 1.19 लाख किसानों की फसल के प्रभावित होना पाया गया है। जिले में 15 से 20 फीसदी तक नुकसान का आंकलन निकल सामने आया है। अभी आकंलन प्रकिया जारी है।
प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें