फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज 12 घंटे के लिए हसायन-रति का नगला मार्ग रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कागसंज खंड के रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर आज (शुक्रवार) सुबह से शाम तक हसायन से रति का नगला की ओर जाने वाले रास्ते पर आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर सैक्शन इंजीनियर अजय भटनागर ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग संख्या 288सी पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते रति के नगला से हसायन मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा। लोगों को इस मार्ग की जगह रति के नगला से सलेमपुर होते हुए हसायन के लिए जाना होगा। इससे लोगों को करीब चार किलोमीटर का अतरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा। रति के नगला से हसायन की दूरी कुल छह किलोमीटर है, जबकि सलेमपुर से करीब 10 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें