फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पृथ्वीराज की जगह हनुमान जी की प्रतिमा लगवाई

Sun, 21 Dec 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित जैतई तिराहे के निकट कुछ लोगों ने शनिवार की सुबह हनुमान जी की प्रतिमा को स्थापित कर दिया, जबकि यह स्थान क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए चुना गया था। क्षत्रिय समाज की आपत्ति के बाद तहसीलदार ने इस प्रतिमा को हटवा दिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद क्षत्रिय समाज के लोगों ने तहसीलदार हेमंत चौधरी को बताया कि इस स्थल को महाराजा पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने के लिए छोड़ा गया था। इस स्थान पर क्षत्रिय समाज के लोगों द्वारा प्रतिमा स्थापित किए जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने घने कोहरे का फायदा उठाकर करीब तीन फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा को उक्त स्थल पर रख दिया।
कुछ अज्ञात लोगों ने सामाजिक सौहार्द को खराब करने का प्रयास किया है। तहसीलदार हेमंत चौधरी ने बताया कि प्रतिमा को मौके से हटाकर लोक निर्माण विभाग के परिसर में रखवाया गया है। प्रतिमा रखने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें